Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

पुलिस ने तीन हथियार के साथ 7 कारतूस किये बरामद

प्रेस कांफ्रेंस करते डीएसपी

बक्सर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। इसकी जानकारी बक्सर के डीएसपी गौरव पाण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को दी।

डीएसपी पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव निवासी ईश्वर चंद्र सिंह उर्फ झगरू यादव ने अपने घर में अवैध हथियार छिपा रखे हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। टीम ने झगरू यादव के घर पर छापेमारी की, जहां से एक एकनाली राइफल, एक देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार मिला। बरामद हथियारों को जब्त कर राजपुर थाना में कांड संख्या 398/25 दर्ज किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इसी क्रम में पुलिस को दूसरी सूचना मिली कि राजपुर थाना क्षेत्र के रूपपोखर से बारूपुर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति हथियार लहराकर लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से दो देसी कट्टे बरामद हुए, जिनमें से एक में एक जिंदा कारतूस था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बारूपुर निवासी चंदन राजभर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने हथियार रखने और लोगों में दहशत फैलाने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार चंदन राजभर का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कांड संख्या 397/25 के तहत उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / दिलीप कुमार ओझा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *