
जयपुर, 6 दिसंबर (Udaipur Kiran) . पुलिस कांस्टेबल सामान्य, चालक और बैण्ड के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित Examination का परिणाम जारी कर दिया गया है. विभिन्न जिला,यूनिट,बटालियन के विज्ञापित पदों के लिए 14 सितंबर 2025 को आयोजित इस Examination से संबंधित परिणाम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं.
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि लिखित Examination में सफल हुए एवं बैण्ड पद के लिए पात्र सभी अभ्यर्थियों के लिए अब अगले चरण की घोषणा की गई है. लिखित Examination में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता Examination (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं. यह Examination 08 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक राज्य के समस्त रेन्ज मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी.
अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि पीईटी/पीएसटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी का उपयोग करके इसे तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं. ई-प्रवेश पत्र में Examination के लिए आवश्यक स्थान, समय और तिथि स्पष्ट रूप से अंकित है.
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई होती है तो वे तुरंत कार्रवाई करें. ऐसे अभ्यर्थी पुलिस मुख्यालय भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिशः उपस्थित हो सकते हैं.
—————
(Udaipur Kiran)
