Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैन में ई-रिक्शा के झांसे में महिला से चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

उज्जैन, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मप्र के उज्जैन में अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को ठगकर उसके कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना में महिला के सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र और मोबाइल फोन चोरी हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जीवाजीगंज थाना पुलिस के अनुसार, कामदारपुरा निवासी मंगलाबाई रसोई बनाने का काम करती हैं। दोपहर में रसोई का काम खत्म करने के बाद वह पैदल घर लौट रही थीं। थकान के कारण कमरी मार्ग स्थित एक ओटले पर बैठ गईं। इसी दौरान दो युवक उनके पास आए और आगर जाने के लिए बस स्टैंड का रास्ता पूछने लगे।

बातचीत के दौरान एक युवक ने नोटों की गड्डी दिखाते हुए कहा कि वह ई-रिक्शा में जा रहे हैं और रास्ते में महिला को भी छोड़ देंगे। युवकों की बात में आकर मंगलाबाई ई-रिक्शा में बैठ गईं। कुछ ही दूरी तय करने के बाद दोनों ने झांसे में आकर मंगलाबाई के कानों के टॉप्स, मंगलसूत्र और मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए और फिर ई-रिक्शा से उतरकर भाग गए। घटना के तुरंत बाद महिला अपने घर पहुंची और अपने बेटे स्वतंत्र राठौर को सारी जानकारी दी। बेटे के रिपोर्ट देने पर पुलिस ने मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

उधर स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई है और महिलाओं से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने भी सलाह दी है कि किसी अजनबी की बात में आकर वाहन या अन्य साधन में अकेले न बैठें। वहीं, इस प्रकार की घटनाएं उज्जैन में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और शीघ्र ही आरोपितों को पकड़ने की बात कही है।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *