Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : फेसबुक पर लहराया तमंचा तो पुलिस ने दर्ज किया मामला

फरीदाबाद, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश और सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करना अब एक युवक को भारी पड़ सकता है। फेसबुक पर पिस्तौल लोड करते हुए और फायरिंग करते हुए वीडियो अपलोड करने वाले आरोपित की तलाश में पुलिस जुट गई है। यह घटना 20 अक्टूबर की देर रात की बताई जा रही है, जब आरोपित ने सडक़ किनारे खड़े होकर पिस्तौल लोड की और फायर कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फायरिंग के समय उसके आसपास लोग भी गुजर रहे थे, पास में बहुमंजिला इमारतें भी मौजूद थीं। ऐसे में यह घटना किसी बड़ी अनहोनी को भी जन्म दे सकती थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और आरोपित की पहचान भाटिया कॉलोनी निवासी आशु के रूप में की है, जो एक दुकान संचालित करता है। इस संबंध में थाना शहर प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *