Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

पुलिस ने 8 लाख कीमत के 32 खोए फोन लोगों को लौटाए

फोन वापस करती पुलिस

हरिद्वार, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर शुरू किए गए ऑपरेशन रिकवरी के तहत चोरी गए या खोए मोबाइल की शिकायतों पर कार्रवाई की। थाना सिडकुल पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 32 मोबाइल फोन की रिकवरी की है, जिनकी कीमत लगभग आठ लाख से अधिक आंकी गई है।

थाना सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार खोये हुये मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड चुके लोगों को आज उनके मोबाइल सौंप दिए गए। इन लाेगाें ने थाना सिडकुल पुलिस के प्रति आभार जताया।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *