ऑपरेशन रिकवरी के तहत पुलिस ने खोए मोबाइल लौटाए

हरिद्वार, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आपरेशन रिकवरी के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने लोगों के चेहरों पर खोई मुस्कान उनके खोए हुए मोबाइल फाने को ढूढ़कर उन्हें वापस देकर लौटाई। अपने मोबाइल मिलने की आस खो बैठे लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए 100 मोबाइल फोन की रिकवरी की गयी, जिनकी कीमत लगभग पचास लाख रुपये है।
खोये हुए मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पश्वचिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा आदि अन्य राज्यों से एवं एक मोबाइल फोन को अन्य देश हॉग कॉग से बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन में से 26 मोबाईल फोनों के मोबाइल स्वामी पश्चिम बंगाल, गुजरात, उप्र (सीतापुर, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, बनारस), बिहार, तमिलनाडु आदि राज्यो के अधिक दूर होने के कारण अपना फोन लेने के लिये नगर कोतवाली हरिद्वार नहीं आ पाए जिनके मोबाईल फोनों को कोरियर सर्विस के माध्यम से मोबाईल स्वामियों तक पहुंचाए जाएंगे।
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला



