Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

पुलिस ने लौटाए 72 से अधिक खोए हुए मोबाइल

लोगों को मोबाइल लौटाते हुए

हरिद्वार, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । नवरात्र पर्व पर हरिद्वार पुलिस ने जनता को बड़ी सौगात दी है। ऑपरेशन रिकवरी के तहत सिडकुल थाना पुलिस ने 70 चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे।

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 14 लाख 68 हजार रुपये आंकी गई है। मोबाइल पाकर पीडि़तों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने फोन की वापसी की उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस ने त्योहार से पहले उनकी मुस्कान लौटा दी।

चोरी और गुम मोबाइल की बरामदगी में सीईआईआर पोर्टल बेहद कारगर साबित हुआ। पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर एएसपी सदर निशा यादव के नेतृत्व में सिडकुल कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा और उनकी टीम ने लगातार प्रयास करते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की।बरामद मोबाइलों में कई फोन सिडकुल की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों से आए कर्मचारियों के हैं, जबकि कुछ स्थानीय निवासियों के भी हैं।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *