भटकी हुई महिला को पुलिस ने परिवार से मिलाया

कोलकाता, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । न्यू बैरकपुर थाने की पुलिस ने बुधवार देर रात साजिरहाट मोड़ पर एक भटकी हुई महिला को उसके परिवार से मिलाया। पुलिस पहले महिला को थाने ले आई। इसके बाद महिला की पहचान के लिए पुलिस ने लगातार प्रयास शुरू किए। इस दौरान पता चला कि महिला का नाम जूई रक्षित (25) है, जो घोला थाना क्षेत्र के नेताजी सुभाष नगर की निवासी है और उसके पति का नाम आसीम बर्मन है।
पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया और सत्यापन के बाद महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया। थाने के अधिकारियों ने बताया कि महिला पूरी तरह सुरक्षित है और उसे परिवार को सही-सलामत लौटा दिया गया है।
पुलिस प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
—————
(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय



