Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

पुलिस ने बिहार के गुमशुदा युवक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

परिजनों की सुपुर्दगी में पप्पू मंडल

हरिद्वार, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । लक्सर कोतवाली पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ बिहार निवासी गुमशुदा युवक को सुरक्षित खोजकर न सिर्फ उसकी पहचान की, बल्कि उसे पूरे सम्मान और देखभाल के साथ परिजनों के सुपुर्द कर एक परिवार की टूटी उम्मीदों को फिर से जोड़ दिया।

मामला जिला पूर्णिया (बिहार) के थाना रघुवंश नगर क्षेत्र के ग्राम नाथपुर रंगरा निवासी पप्पू मंडल (37 वर्ष) से जुड़ा है, जो 17 दिसंबर 2025 को घर से बिना बताए निकल गए थे। परिजनों ने उसी दिन उनकी गुमशुदगी थाना रघुवंश नगर में दर्ज कराई थी। बताया गया कि पप्पू मंडल मानसिक रूप से कमजोर हैं।

19 दिसंबर को लक्सर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में एक अनजान व्यक्ति को भटकते हुए पाया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने संवेदनशीलता और धैर्य के साथ उससे बातचीत की और थाना स्तर पर अन्य जनपदों से संपर्क कर जानकारी जुटाई। प्रयास रंग लाए और उक्त व्यक्ति की पहचान गुमशुदा पप्पू मंडल के रूप में हुई।

लक्सर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने आने में 2-3 दिन का समय लगने की बात कही। इस दौरान सुरक्षा और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पुलिस ने पप्पू मंडल को कोतवाली लक्सर में सुरक्षित रखा। 22 दिसंबर को परिजन लक्सर पहुंचे, जिसके बाद पप्पू मंडल को विधिवत उनके सुपुर्द किया गया। पप्पू को सकुशल पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने हरिद्वार पुलिस और विशेष रूप से लक्सर पुलिस का दिल से आभार जताते हुए दुआएं दीं।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *