Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

नवादा जंगल में पुलिस ने 1000 लीटर शराब किय्या जब्त

जब्त शराब

नवादा,23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के रजौली थाना क्षेत्र में बिहार शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर पुलिस बलों ने मंगलवार को लगातार छापेमारी की है। बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र के घोड़तापी गांव के समीप जरलाही के जंगल से बड़े बड़े पानी की टंकी में रखे लगभग 1000 लीटर देशी महुआ शराब को जब्त किया गया।

नए साल के जश्न में हो रही थी शराब की पैकिंग:-

नए साल के जश्न में शराब पार्टी मनाने के लिए शराब के शौकीन लोग जुगाड़ करने में जुट गए हैं।वहीं शराब तस्कर भी शराब आपूर्ति करने के लिए नए साल के पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं।

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जंगल में शराब की पैकिंग को लेकर गुप्त सूचना मिली।गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर पीएसआई सचिन कुमार,एएसआई अमित कुमार,एएसआई सत्यदेव प्रसाद एवं एएसआई पवन कुमार के अलावे सशस्त्र बलों के साथ छापेमारी की गई। जिसने बड़े पैमाने पर शराब की बारामती की गई।

छापेमारी के दौरान शराब पैकिंग में जुटे दो लोग पुलिस बलों को देखकर जंगली रास्तों के सहारे भागने लगे,जिसका पुलिस बलों ने काफी पीछा किया,किंतु वे पकड़ से बाहर रहे।वहीं जंगल में उजले,काले एवं ब्लू रंग के 500 लीटर वाली पानी की टंकी में रखे कुल 1000 लीटर शराब को जब्त किया गया।साथ ही अर्धनिर्मित शराब को जमीन पर गिरकर विनष्ट किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नए साल में उपयोग हेतु शराब की पैकिंग घने जंगल में की जा रही थी।पुलिस ने शराब को जब्त किया है और प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / संजय कुमार सुमन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *