Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

झुंझुनू में पुलिस ने किया साढ़े तीन करोड़ का गांजा जब्त

7 क्विंटल अवैध गांजा जब्त

झुंझुनू, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में जिला विशेष टीम और पुलिस टीम ने एक कंटेनर से 7 क्विंटल अवैध गांजा जब्त किया है। कंटेनर के केबिन के ऊपर एक तहखाना बनाकर 70 पैकेट रखे हुए थे। उसे वेल्डिंग किया हुआ था। पकड़े गए गांजे की कीमत साढ़े तीन करोड़ बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एक अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जयपुर स्टेट हाईवे पर सीकर-झुंझुनू सीमा के पास बुधवार सुबह 7 बजे ये कार्रवाई की गयी।

उदयपुरवाटी थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप उदयपुरवाटी क्षेत्र में आ रही है। इस पर झुंझुनू डीएसटी टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर गांजे की खेप पर लगातार नजर रखी और झुंझुनू जिले की सीमा में प्रवेश करने तक उसका पीछा किया। जयपुर स्टेट हाइवे पर तिवाड़ी की ढाणी सीमा पार कर झुंझुनू जिले में प्रवेश करते ही पुलिस ने कंटेनर को बागोरा और तिवाड़ी की ढाणी के पास रोका। जांच के दौरान कंटेनर ऊपर से खाली दिखाई दिया। हालांकि ड्राइवर केबिन के पीछे ऊपर की तरफ एक गुप्त तहखाना बना हुआ था जिसे वेल्डिंग करके बंद किया गया था।

पुलिस टीम ने गुप्त तहखाने को तोड़कर देखा तो उसमें छोटे-बड़े करीब 70 पैकेट रखे हुए थे। इन पैकेटों को खोलने पर उनमें गांजा भरा मिला। जब्त गांजे का वजन लगभग सात क्विंटल था जिसका बाजार मूल्य करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस कार्रवाई में उदयपुरवाटी थाना प्रभारी रामपाल मीणा, एएसआई सतीश चंद्र और झुंझुनू डीएसटी प्रभारी एएसआई विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इससे पहले दो महिने पहले 3 अक्टूबर को भी उदयपुरवाटी पुलिस और झुंझुनू डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 10 क्विंटल गांजा जब्त कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

—————

(Udaipur Kiran) / रमेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *