Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर पुलिस ने सात हाइवा व दाे ट्रेलर किया जब्त

जब्ती किए गए वाहन

रायगढ़, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले की लैलूंगा पुलिस ने आज बुधवार काे पर्यावरण के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम सोहनपुर में अवैध रूप से फ्लाई ऐश डंप किए जाने के मामले का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से सात हाइवा और दाे ट्रेलर वाहनों को जब्त करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि प्लांट से निकली फ्लाई ऐश को बिना किसी वैधानिक अनुमति के ट्रेलर वाहनों के माध्यम से ग्राम सोहनपुर क्षेत्र में खुलेआम डंप किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और ग्रामीण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सूचना की तस्दीकी के बाद थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां ट्रेलर वाहन फ्लाई ऐश अनलोड करते पाए गए।

पुलिस द्वारा वाहन चालकों से पूछताछ की गई, किंतु वे फ्लाई ऐश परिवहन और डंपिंग से संबंधित कोई वैध अनुमति अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत मौके पर ही 9 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों तथा उनमें लोड फ्लाई ऐश की कुल अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी द्वारा प्रकरण की विस्तृत जानकारी अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु पर्यावरण विभाग को प्रेषित कर दी गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / रघुवीर प्रधान

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *