
फर्रुखाबाद,8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . बजरंग दल ब विहिप की शौर्य यात्रा रोकना थाना अध्यक्ष मऊ दरवाजा को महंगा पड़ गया. एसपी आरती सिंह ने मऊ दरवाजा थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया .जिससे पुलिस महक में हड़कंप मच गया.
बताते चले की 6 दिसंबर को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने टाउन हॉल से शौर्य यात्रा निकाली थी. इस यात्रा को थाना अध्यक्ष मऊदरबाजा लक्ष्मण सिंह ने रोक लिया और इस दौरान उनसे और बजरंग दल के नेताओं से तीखी झड़प हुई. इस मामले की शिकायत पुलिस Captain आरती सिंह से की गई तो आरती सिंह ने थाना अध्यक्ष मऊ दरवाजा को लाइन हाजिर कर दिया. हालांकि पुलिस Captain आरती सिंह ने कहा है कि कानून व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह को लाइन हाजिर किया गया है.अभी तक उनके स्थान पर किसी की पोस्टिंग नहीं की गई है. एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था से खेलने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसमें किसी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी.
—————
(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar
