Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

वाराणसी के रोहनिया भदवर में पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को दबोचा

मुठभेड़ में घायल बदमाश और मौके पर पुलिस अफसर
मुठभेड़ में घायल बदमाश और मौके पर पुलिस अफसर

—घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, मौके से तमंचा और कारतूस बरामद

वाराणसी,18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के रोहनिया भदवर इलाके में एसओजी और रोहनिया पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को घायल अवस्था में धर दबोचा। इस दौरान उनका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा। मुठभेड़ की जानकारी पाते ही मौके पर डीसीपी वरूणा जोन,रोहनिया एसीपी संजीव शर्मा सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने घायल बदमाशों को अस्पताल भिजवाने के बाद पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। मौके पर फॉरेंसिक की टीम बुलाई गई । टीम ने वारदात के साक्ष्य जुटाए।

डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने पत्रकारों को मुठभेड़ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश महेश और संदीप शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के दुधली के निवासी हैं। रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह को देर रात सूचना मिली कि रोहनिया क्षेत्र में 13 अक्तूबर को चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कार से हाईवे के रास्ते कहीं भागने वाले है। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की और भदवर में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार को आता देख पुलिस टीम ने उसे रूकने का संकेत दिया। बदमाश कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। वहीं, अंधेरे का लाभ उठकर एक बदमाश भाग निकला। उसकी गिरफ्तार के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। डीसीपी ने बताया कि घायल दोनों बदमाशों के पास से. 315 बोर का दो तमंचा और 4 कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश वाराणसी शहर में चेन स्नेचिंग करते थे। इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *