Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

पुलिस ने की काले शीशे व मोडिफाईड दुपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस ने की काले शीशे व मोडिफाईड दुपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

जयपुर, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । काले रंग और काले शीशे वाली कारों सहित मोडिफाईड दुपहिया वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चला कर जयपुर पुलिस ने दक्षिण इलाके से कुल 141 वाहन जब्त किए।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि शहर में अपहरण ,लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने के लिए काले शीशे वाली गाड़ियों का उपयोग ज्यादातर किया जाता है व वहीं चेन, मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए भी पावर बाइक व मोडिफाईड बाइको का इस्तेमाल हो रहा है। वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को मानसरोवर, सोडाला, अशोक नगर, चाकसू क्षेत्र के सभी थाना अधिकारियों को एमवी एक्ट की कार्रवाई करने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। जिसमें दक्षिण क्षेत्र के थानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 33 काली थार, 23 काली स्कॉर्पियो, 44 अन्य काले शीशे लगे चौपहिया वाहन, 28 पॉवर बाइक व 15 मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक जब्त की है। ये विशेष अभियान 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक चलाया गया।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *