
अजमेर, 9 दिसंंंबरर(Udaipur Kiran) . Rajasthan में अजमेर जिले के विजयनगर पुलिस थाने में तैनात एक सिपाही को रात्रि गश्त के दौरान बदमाशों ने सीने के नीचे गोली मार दी. सिपाही Police Station अधिकारी को रात्रि घर छोड़ कर वापस गश्त मार्ग से लौट रहा था. तीन बदमाशों को रास्ते में देर रात्रि पाकर पूछताछ की तो बदमाशों ने पहले तो चालक सीताराम गुर्जर के साथ मारपीट की और फिर रिवॉल्वर से उसके सीने में गोली मार दी. गोली चालक के सीने में फंस गई. चालक को गंभीर हालत में अजमेर के जेएलएन अस्पातल में भर्ती करवाया गया.
Police Station अधिकारी करण सिंह ने बताया कि वारदात थाने से दो किलोमीटर दूर हुई है. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है. वारदात मंगलवार सुबह करीब पौने चार बजे हुई है. जानकारी के अनुसार नाकेबंदी कर पुलिस वाहनों की तलाश कर रही थी. इसी दौरान एक गाड़ी में सवार तीन लोगों ने फरार होने का प्रयास किया. पुलिसकर्मियों ने उन्हे जबरन रोका तो उन्होंने चालक को गोली मार दी और फिर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए. पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित की है. मौके पर एफएसएल टीम को जांच के लिए लगाया गया है.
(Udaipur Kiran) / संतोष
