Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

हरियाणा की पूनम ने बाराबंकी के राजेश को किया चित्त

दंगल में दांवपेंच दिखाते पहलवान

–भव्य दंगल का आयोजन द्वितीय दिन सम्पन्न

हमीरपुर 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सरीला क्षेत्र के चंडौत गांव में चल रहे वार्षिक मेले मैं शुक्रवार को द्वितीय दंगल का आयोजन किया गया। जहां दूरदराज के पहलवानों ने अपने अपने दांव-पेंच जाैहर दिखाए। जिसमें हिस्सा लेने के लिए राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल सहित कई राज्यों के पहलवान पहुंचे थे।

दंगल में समापनकर्ता के रूप में पहुंचे गुड्डू भैया, प्रमोद तोमर, प्रधान प्रतिनिधि महिपाल सिंह ने पहलवानों का परिचय कराकर कुश्ती शुरू कराई। जिसमें पहला मुकाबला पहलवान राजा बोधपुरा व योगेंद्र मैनपुरी के बीच हुआ योगेंद्र ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को पटकनी दी। राहुल कानपुर व ऋषि रायबरेली के बीच हुई कुश्ती मै राहुल जीते। वहीं सत्यवीर राजस्थान व अमरसिंह धोहल के बीच कड़े संघर्ष मै अमरसिंह की जीत हुई। संदीप राणा कुठौदा व संजू कानपुर के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी।

महिला पहलवान पूनम हरियाणा व राजेश बाराबंकी के बीच हुए मुकाबले मे पूनम ने बाजी मारी। मानिक ग्वालियर व विनोद उरई के बीच कड़े मुकाबले मैं मानिक ने जीत हासिल कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। दंगल में पहुंची महिला पहलवानों का समाजसेवी पुष्पेंद्र राजपूत ने महिला पहलवानों का हाथ मिलवाया महिला पहलवानों अपनी कला से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कराया। दंगल में रेफरी की भूमिका महिपाल और गुलाब ने निभाई, जबकि संचालन शीलू महाराज परासन ने किया। निर्णायक मंडली में शिवसिंह, अर्जुन, राधाचरण निगम और धर्मेश राजपूत, राजू निगम शामिल रहे। इस अवसर पर रामकुमार, अरविंद मुखिया, कमलेश जराखर, राजपूत चंद्रवती वर्मा, रिचा आकाश लोधीपुरा, शिवकुमार, सुनील नगायच, रामस्वरूप देवेंद्र राजपूत, रामसहोदर नेता, ज्ञानसिंह सहित अन्य कमेटी सदस्य भी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *