प्रवासी राजस्थानी दिवस का दस दिसम्बर को जेईसीसी में होगा आयोजन

प्रवासी Rajasthanी दिवस में आईआईटी हैदराबाद व धनबाद से सहमति पत्र होगा हस्ताक्षरित

जयपुर, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित किए जा रहे ‘प्रवासी Rajasthanी दिवस’ कार्यक्रम में देश-विदेश में बसे प्रवासी Rajasthanी शामिल होंगे. 8 हजार 700 से अधिक लोगों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है. दस दिसम्बर को जेईसीसी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग होगी. साथ ही, प्रवासी Rajasthanी नीति के साथ ही निवेश प्रोत्साहन से जुड़ी नीतियों का अनावरण भी किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में Rajasthan के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, Punjab के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, Chief Minister भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय बिजली, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ सहित अन्य मंत्री और जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे. साथ ही वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और टाटा पावर के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा सहित कई उद्योगपति भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इस एक दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे उद्घाटन सत्र के साथ होगी. इसके बाद प्रवासी Rajasthanी संवाद और उद्योग, ऊर्जा, जल, खान, शिक्षा, पर्यटन तथा स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित सेक्टोरल सेशन होंगे. इन विशेष सत्रों में विविध विषयों पर होने वाले सेक्टोरल सत्रों में विशेषज्ञ Rajasthan के बदलते औद्योगिक एवं निवेश परिवेश और जुड़ाव की संभावनाओं पर विचार इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रवासी Rajasthanी सम्मान भी दिया जाएगा. इसके साथ ही, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें Rajasthanी संस्कृति की झलक दिखेगी.

कार्यक्रम में सभी 26 Rajasthan चैप्टर के पदाधिकारी शामिल होंगे. इसमें 12 अंतरराष्ट्रीय चैप्टर हैं, जिसमें म्यूनिख (जर्मनी), नैरोबी (केन्या), दुबई (यूएई), सिंगापुर (सिंगापुर), दोहा (कतर), टोक्यो (जापान), रियाद (सऊदी अरब), मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया), कंपाला (युगांडा), काठमांडू (नेपाल), लंदन (यूके), न्यूयॉर्क (यूएसए) शामिल हैं. साथ ही, 14 चैप्टर घरेलू हैं, जिसमें दिल्ली, रांची, गुवाहाटी, पुणे, भुवनेश्वर, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, सूरत, बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर, कोलकाता और कोयम्बटूर शामिल हैं.

Chief Minister भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है. राइजिंग Rajasthan में कुल 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए थे, उनमें से 7 लाख करोड़ रुपये के एमओयू धरातल पर उतर चुके हैं. 10 दिसम्बर को एक लाख रुपये निवेश समझौतों की ग्राउंड ब्रेकिंग के साथ ही यह आंकड़ा 8 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा. साथ ही, प्रदेश को बेहतरीन निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में लिए जा रहे नीतिगत फैसलों के क्रम 10 से अधिक नई नीतियों का भी अनावरण किया जाएगा. इसमें प्रवासी Rajasthanी नीति भी शामिल है.

कार्यक्रम स्थल पर प्रवासियों और उद्योगपतियों को Rajasthan के विकास से अवगत कराने के लिए प्रगति पथ थीम पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पैनल और वीडियो फिल्म प्रदर्शित की जाएंगी. इस प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रवासी Rajasthanियों को प्रदेश की विकास यात्रा से अवगत कराना है ताकि वे ‘बढ़ता Rajasthan- हमारा Rajasthan’ भाव के साथ अच्छी यादें लेकर लौटें.

Chief Minister की मंशा के अनुरूप प्रवासी Rajasthanियों और राज्य सरकार के बीच बेहतर संवाद और सहयोग स्थापित करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए हैं. सभी प्रवासियों को एक मंच पर लाने के लिए Rajasthanी दिवस की घोषणा, उनके हितों की रक्षा के लिए नए विभाग का गठन, नई प्रवासी Rajasthanी नीति जैसे निर्णय शामिल हैं. प्रवासी Rajasthanियों के परिवारजन के लिए प्रदेश के हर जिले में सिंगल प्वॉइंट कॉन्टेक्ट बनाया गया है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक जिले में अतिरिक्त जिला कलक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.

Chief Minister भजनलाल शर्मा ने पिछले साल राइजिंग Rajasthan ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की प्रवासी Rajasthanी कॉन्क्लेव में 10 दिसम्बर को हर वर्ष प्रवासी Rajasthanी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. इस कड़ी में पहला प्रवासी दिवस आयोजित किया जा रहा है. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य Rajasthanी डायस्पोरा को साथ लाना और प्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ता है. इसकी पूर्व गतिविधियों के रूप में हैदराबाद, सूरत एवं कोलकाता में प्री मीट का आयोजन किया जा चुका है. साथ ही, पर्यटन प्री मीट का भी आयोजन किया गया है.

—————

(Udaipur Kiran)

Leave a Comment