Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

प्रयागराज: काली स्वांग के दौरान भीड़ के बीच हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाने की फोटो

प्रयागराज, 28 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उप्र के प्रयागराज जिले में मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात मेले में डांस करते समय भीड़ में फायरिंग करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया। यह जानकारी रविवार को सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया राजकुमार मीना ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मुट्ठीगंज के ऊंचा मंडी निवासी आशुतोष यादव उर्फ मुकुन्द यादव पुत्र सूरज यादव है। इसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया।

उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात मुट्ठीगंज क्षेत्र में ऐतिहासिक काली स्वांग के दौरान भीड़ के बीच में अचानक असलहे से एक युवक ने कई राउंड गोली चला दिया। अचानक गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। हालांकि इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *