Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

प्रयागराज के आमिर का उलटफेर, पूर्व राज्य चैम्पियन को हराया

आमिर रईस

– राजा राम कुमार भार्गव मेमोरियल यूपी स्टेट बिलियर्ड्स एंड स्नूकर चैम्पियनशिप

– फैजान, अली, प्रतीक, शोभित और अनुभव अगले दौर में

प्रयागराज, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रयागराज के आमिर रईस ने उलटफेर करते हुए लखनऊ के पूर्व स्टेट चैम्पियन अनुज भार्गव को हराकर राजा राम कुमार भार्गव स्मृति राज्य स्तरीय बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप के अगले दौर में जगह बनाई। इसके अलावा प्रयागराज के अहयात अहमद, मोहम्मद फैजान, अली जहेब, शिकोहाबाद के प्रतीक चौधरी और लखनऊ के शोभित चंद्रा व अनुभव शुक्ला भी अगले दौर में पहुंचे।

बिशप जॉर्ज स्कूल एंड कॉलेज में मंगलवार को प्रतियोगिता के आठवें दिन प्रयागराज के आमिर रईस और लखनऊ के पूर्व स्टेट चैम्पियन अनुज भार्गव को 3-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। आमिर ने पहले फ्रेम में 61-39 अंक बढ़त बना ली थी। अनुज ने अपनी स्नूकर स्किल्स से 81-20 अंक से दूसरे फ्रेम जीतकर स्कोर बराबर कर दिया। तीसरा फ्रेम गेम निर्णायक रहा। आमिर ने ग्रीन ब्लू और पिंक पॉट करके फ्रेम 71-44 से अपने नाम किया। चौथे फ्रेम आमिर ने 66-36 से खत्म किया और गेम 3-1 से जीत लिया।

प्रयागराज के अहयात अहमद अली ने वाराणसी के कबीर करूविक को 3-1 से हराया। पहला फ्रेम कबीर ने 56-25 से अपने नाम किया अगले तीनों फ्रेम हयात में क्रमशः 43-34, 87-77 और 55-13 से जीता। प्रयागराज के मोहम्मद फैजान ने गोंडा के अमरनाथ गुप्ता को 3-1 से हराया। अमरनाथ गुप्ता ने पहला फ्रेम 64-33 से अपने नाम किया। फैजान ने दूसरा तीसरा और चौथा फ्रेम क्रमश: 86-28, 74-31 और 62-27 से जीतकर अगले दौर में जगह बना ली।

प्रयागराज के अली जहेब ने लखनऊ के गौतम सिंह को 3-2 से पराजित किया। पहले फ्रेम में गौतम को 77-46 से जीत मिली। अली जहेब ने 83-63 से दूसरा फ्रेम जीतकर मैच में 1-1 की बराबरी कर ली। गौतम ने तीसरे फ्रेम में 55-31 से जीत दर्ज करके फिर 2-1 की बढ़त ले ली। अली ने चौथा फ्रेम 84-76 और पांचवा फ्रेम 72- 37 से जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

शिकोहाबाद के प्रतीक चौधरी ने कानपुर के अहमर अली को 3-0 से पराजित किया। प्रतीक ने 58-16, 61-23 और 61-36 से तीनों फ्रेम जीते। लखनऊ के शोभित चंद्रा ने लखनऊ के ही अशर अबरार को 3-1 से पराजित किया। शोभित ने 64-4, 64-29, 69-37 और 55-14 से जीत दर्ज की। लखनऊ के अनुभव शुक्ला ने अलीगढ़ के बिलाल जैदी को 3-0 से पराजित किया। अनुभव ने 58-15, 81-9 और 58-39 से तीनों फ्रेम जीते।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *