Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

प्रयागराज के सत्यम का अरुणाचल प्रदेश की टीम में पदार्पण

सत्यम मौर्य

प्रयागराज, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । शहर के क्रिकेटर सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की अलग-अलग राज्यों में अपने जलवे बिखेर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रयागराज के अल्लापुर निवासी सत्यम मौर्य का भी नाम जुड़ गया है। सत्यम ने मंगलवार को बीसीसीआई द्वारा आयोजित मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्लेट ग्रुप के मैच में अरुणाचल प्रदेश के लिए अपना पदार्पण किया।

यह जानकारी कोच गौरव पाठक ने देते हुए बताया कि पुणे में मिजोरम के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने नाबाद दो रन बनाए। सत्यम फाफामऊ स्थित राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी में कोच गौरव पाठक से क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

गौरव पाठक ने बताया कि दायें हाथ के बल्लेबाज सत्यम पिछले एक साल से उनसे क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। सत्यम के पिता लाल चंद मौर्या अरुणाचल प्रदेश में ही सेना में कार्यरत हैं जबकि मां पुष्पा मौर्या एवं एक बहन अल्लापुर में ही रहती हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *