Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

नवंबर में हरियाणा सरकार के कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री को बुलाने की तैयारी

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले माह हरियाणा में आ सकते हैं। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। नवंबर माह के दौरान हरियाणा सरकार के पास भव्य आयोजनों के लिए दो बड़े अवसर आ रहे हैं। इन अवसरों पर प्रधानमंत्री को बुलाए जाने पर भाजपा संगठन व सरकार ने मंथन शुरू कर दिया है।

हरियाणा में भाजपा के तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर सोनीपत में भव्य कार्यक्रम की तैयारी की गई थी। प्रधानमंत्री का हरियाणा में 17 अक्टूबर को दौरा तय हो गया था। आईपीएस वाई पूरन कुमार आत्महत्या प्रकरण के चलते प्रधानमंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया। अब सरकार फिर से इस आयोजन की तैयारी में जुट गई है।

एक नवंबर को हरियाणा का स्थापना दिवस होता है। इस दिन से प्रदेश में महिलाओं को जहां लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किश्त मिलेगी वहीं बुढ़ापा पेंशन समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन की नई दरें भी लागू होंगी। ऐसे में सरकार इस आयोजन को भव्य बना सकती है। क्योंकि इसमें महिलाएं तथा बुजुर्ग सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री को 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली गीता जयंती समारोह में शामिल होने के लिए बुलाए जाने की योजना है।

पार्टी सूत्रों के बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बिहार दौरे के दौरान 18 अक्टूबर को पटना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर चर्चा की थी। अमित शाह ने मुख्यमंत्री सैनी को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम जल्द कराने का आश्वासन दिया था।

प्रधानमंत्री का पिछले एक वर्ष में हरियाणा में यह तीसरा दौरा होगा। आठ दिसंबर 2024 को उन्होंने पानीपत में बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया था। इसके बाद 14 अप्रैल 2025 को हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू की और यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली की थर्मल यूनिट का शिलान्यास किया था। अब कुरुक्षेत्र में मोदी का एक साल में तीसरा दौरा होगा।

————–

(Udaipur Kiran) शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *