Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

क्रिसमस पर नैनीताल में सात वर्ष बाद फिर विंटर कार्निवाल की तैयारी

विंटर कार्निवाल की तैयारियों के लिये विचार-विमर्श करते प्रशासन एवं होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी।

नैनीताल, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सरोवर नगरी में क्रिसमस के दौरान एक बार फिर विंटर कार्निवाल मनाने की तैयारी चल रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के बीच बैठक आयोजित कर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पूर्व वर्षों में आयोजित कार्निवालों के अनुभवों के आधार पर इस वर्ष कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा सुझाव भी लिए गए।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 तक नैनीताल में विंटर कार्निवाल का आयोजन होता रहा, लेकिन वर्ष 2019 में कोविड की महामारी के कारण आयोजन बंद कर दिया गया था। बैठक में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने 23, 24 और 25 दिसंबर को कार्निवाल आयोजित करने तथा इसे मसूरी की तर्ज पर वार्षिक कैलेंडर में शामिल करने की मांग रखी।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम के वित्तीय प्रबंधन, प्रायोजकों, लोक कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने, विभागीय प्रदर्शनी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया गया। बैठक में एसडीएम नवाजिश खलीक, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, होटल एसोसिएशन के महासचिव वेद साह व रुचिर साह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *