Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैन जिले से वर्तमान में 1 लाख 37 हजार 487 नाम काटे जाएंगे

उज्जैन जिले से वर्तमान में 1 लाख 37 हजार 487 नाम काटे जाएंगे

उज्जैन, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एसआयआर मेपिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। अंतिम आंकड़ प्राप्त होने के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीपसिंह के अनुसार जिले से वर्तमान में 1 लाख 37 हजार 487 नाम काटे जाएंगे। प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर को होगा। दावे-आपत्ति के स्थिति साफ होगी कि कटे नामों में से कितने और जुड़ेंगे ? अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी को होगा।

उज्जैन जिले में सात विधानसभा सीटें आती हैं। इन सात में से दो उज्जैन उत्तर एवं उज्जैन दक्षिण,बडऩगर,घट्टिया, तराना, नागदा-खाचरौद तथा महिदपुर हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने शनिवार को बताया कि सातों विधानसभा सीटों का औसत आंकड़ा देखें तो कुल 1 लाख 37 हजार 487 नाम फिलहाल कट गए हैं। इनमें भी गत एसआयआर से वर्तमान दिनांक तक 2,754 नाम मतदाताओं की मृत्यु होने के कारण काटे गए। इसीप्रकार 28,662 नाम अनकाउंटेबल होने पर, जहां पूर्व में रहते थे वहां नहीं पाए जाने और स्थान बदलने के कारण 66,331 नाम काटे गए। जिले में 14,100 नाम वो निकले जोकि मतदाता सूची में डबल थे, अर्थात् दो-दो बार लिखे गए थे, इन्हे भी काटा गया। अन्य 543 नाम काटे गए।

संदीप सिंह के अनुसार मेपिंग से छूटे मतदाताओं के घर पर नोटिस जाएगा। यह कार्य 24 दिसंबर से प्रारंभ होगा। नोटिस की दो प्रतियां रहेंगी। बीएलओ एक प्रति स्वयं के पास रखेगा ओर दूसरी प्रति मतदाता को देगा। ऐसे मतदाता चाहे गए दस्तावेज लेकर 14 फरवरी तक संबंधित सक्षम अधिकारी के पास जमा करवाएंगे। उक्त दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यता होने पर नाम जोड़ा जाएगा। इसप्रकार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी को होगा।

यह स्थिति है विधानसभावार

जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के नाम कटने के प्रस्तावित आंकड़े की स्थिति इसप्रकार है-

विधानसभा का नाम कुल मतदाता प्रस्तावित संख्या जो कटेंगे

उज्जैन दक्षिण 2,73,894 37,728

उज्जैन उत्तर 2,39,164 36,421

नागदा/खाचरौद 2,27,873 13,635

घट्टिया 2,30,280 13,172

महिदपुर 2,22,328 12,711

तराना 1,91,586 12,500

बडऩगर 2,10,978 11,320

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *