
New Delhi, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर President द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित तमाम नेताओं शोक व्यक्त किया. इन नेताओं ने एक्स पर पाटिल के लंबी अवधि के सार्वजनिक जीवन को, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल और सांसद के रूप में उनके योगदान को याद किया और उनके परिवार, शुभचिंतकों एवं अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
President मुर्मु ने कहा कि पाटिल एक प्रमुख सार्वजनिक हस्ती थे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीयमंत्री, राज्यपाल और सांसद जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया. उन्होंने उनके परिवार, शुभचिंतकों और अनुयायियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की.
केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर के निधन से दुखी हूं. दशकों तक सार्वजनिक कार्यों में उनका गहरा अनुभव और समर्पण था. उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक संवेदना है.
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. लोकसभा अध्यक्ष पद सहित विभिन्न केंद्रीय मंत्री पदों पर रहते हुए उन्होंने प्रशासनिक कौशल और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन से गहरा दुःख है. वे देश और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति समर्पित थे. उन्होंने उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके जनसेवा के प्रति समर्पण और राष्ट्र के लिए योगदान हमेशा याद किए जाएंगे.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पाटिल एक सक्षम प्रशासक थे, जिन्होंने Maharashtra विधानसभा अध्यक्ष, लोकसभा उपाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री के रूप में दशकों तक सेवा की. वह कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे और पार्टी के साथ-साथ जनता में भी बेहद सम्मानित थे. उन्होंने उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने रक्षा मंत्रालय समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली और दशकों तक जनता की सेवा की. उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें.
उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर 1935 को Maharashtra के लातूर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे पाटिल ने उस्मानिया विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक और मुंबई विश्वविद्यालय से विधि स्नातकोत्तर प्राप्त करने के बाद लातूर में वकालत शुरू की. राजनीति में 1966 में लातूर नगरपालिका अध्यक्ष बनकर प्रवेश किया. 1972-80 तक दो बार विधायक रहे, जहां उपसभापति और सभापति जैसे पद संभाले. 1980 से लोकसभा के सात बार सदस्य बने. इंदिरा गांधी सरकार में रक्षा राज्यमंत्री (1980), वाणिज्य मंत्री (1982-83) और विज्ञान-प्रौद्योगिकी मंत्री (1983-84) रहे. 1991-96 तक लोकसभा अध्यक्ष के रूप में निष्पक्षता के लिए प्रसिद्ध हुए. 2004 में मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल में गृहमंत्री बने, लेकिन 26/11 मुंबई हमलों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 2008 में इस्तीफा दिया. 2010-15 तक Punjab के राज्यपाल रहे.
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी
