
New Delhi, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) . President द्रौपदी मुर्मु आज और कल ( 03 और 04 दिसंबर) केरल के तिरुवनंतपुरम के प्रवास पर रहेंगी. President आज नौसेना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. यह जानकारी समारोह की पूर्व संध्या पर President भवन के आधिकारिक प्रवक्ता ने दी.
प्रवक्ता के अनुसार, सेना के तीनों अंगों की सर्वोच्च कमांडर President मुर्मु तिरुवनंतपुरम में Indian नौसेना के ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन का अवलोकन भी करेंगी. इसमें नौसेना की सामरिक क्षमता, आधुनिक युद्धक तकनीक और विभिन्न ऑपरेशनल कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा.
नौसेना दिवस हर वर्ष 04 दिसंबर को मनाया जाता है. इस वर्ष समारोह 03 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है. President की गरिमामयी उपस्थिति समारोह का मुख्य आकर्षण होगी. इस आयोजन की पूर्व संध्या पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने ‘Indian समुद्री सिद्धांत’ जारी किया.
इसका मकसद भारत की क्षेत्रीय भूमिका और समुद्री असर को आगे बढ़ाना है. यह Indian नौसेना का सबसे अहम मार्गदर्शक दस्तावेज है. Indian समुद्री सिद्धांत का यह संस्करण नो-वॉर नो-पीस को शांति और संघर्ष के बीच एक अलग वर्ग के तौर पर औपचारिक रूप देता है और इसे संघर्ष के स्पेक्ट्रम का एक जरूरी पहलू बनाता है.
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
