Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WORLD

राष्ट्रपति पौडेल ने अंतरिम सरकार से संसदीय चुनाव पर पूरा ध्यान केंद्रित करने को कहा

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की मुलाकात

काठमांडू, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अंतरिम सरकार को प्रतिनिधि सभा के लिए तय की गई 05 मार्च की चुनाव तिथि पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया है।

राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में रविवार को एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का वार्षिक प्रतिवेदन प्राप्त करते हुए राष्ट्रपति पौडेल ने यह सुझाव दिया। उनके प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल ने बताया कि राष्ट्रपति पौडेल ने सरकार को चुनाव प्रभावित न करने वाले सभी कार्य करने की भी सलाह दी है। राष्ट्रपति ने पहले की तुलना में कहीं अधिक सतर्कता और तत्परता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश नेपाली सेना सहित सभी सुरक्षा निकायों को दिए।

राष्ट्रपति पौडेल ने वर्तमान परिस्थितियों में उत्पन्न हो चुकी तथा भविष्य में सामने आ सकने वाली सुरक्षा चुनौतियों का आकलन करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद से आने वाले दिनों में अपनी जिम्मेदारियों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का विश्वास भी व्यक्त किया।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *