
-कुल 36 नये पदों का सृजन
देहरादून, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . धामी सरकार ने जनपद टिहरी गढ़वाल के पिलखी क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलखी (टाइप-बी) को 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के रूप में उच्चीकृत करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है.
इस उच्चीकरण के साथ,शासन की ओर से कुल 36 पदों (26 नियमित + 10 आउटसोर्सिंग) का सृजन किया गया है. ये सभी पद अस्थायी रूप से 28 फरवरी 2026 तक स्वीकृत किए गए हैं,जिन्हें आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया भी जा सकता है.
Chief Minister पुष्कर सिंह धामी से Chief Minister आवास में घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुलाकात की. इस मौके पर Chief Minister के आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी. Chief Minister ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार का संकल्प स्पष्ट है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे. घनसाली क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और पिलखी स्वास्थ्य केंद्र को चरणबद्ध तरीके से उन्नत किया जाएगा. आवश्यक पदों की तैनाती, भवन सुधार एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी.प्रतिनिधिमंडल ने Chief Minister का आभार व्यक्त किया.
Chief Minister ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को उसी स्तर पर विकसित किया जाए,जैसा मैदानों में उपलब्ध है. पिलखी क्षेत्र के लिए 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति वहां के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी. पदों का सृजन स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर भी उपलब्ध कराएगा.
उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है. सरकार ‘हर घर स्वास्थ्य,हर व्यक्ति स्वस्थ’ के संकल्प के साथ तेजी से काम कर रही है. पिलखी क्षेत्र में यह निर्णय लोगों की लंबी प्रतीक्षा को समाप्त करेगा और निकट भविष्य में बेहतर चिकित्सा ढांचे का लाभ मिलेगा.
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
