प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित नेहरू को जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक्स पोस्ट.

New Delhi, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ”पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि.”

उल्लेखनीय है कि Prayagraj (तब इलाहाबाद) में 14 नवंबर, 1889 को जन्मे नेहरू ने प्रारंभिक शिक्षा घर पर निजी शिक्षकों से प्राप्त की. पंद्रह साल की उम्र में वे इंग्लैंड चले गए और हैरो में दो साल रहने के बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया. यहां से उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. 1912 में भारत लौटने के बाद वे सीधे राजनीति से जुड़ गए. आजादी के बाद देश के प्रधानमंत्री बने.

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Leave a Comment