गोवा सुशासन और प्रगतिशील राजनीति के साथ मजबूती से खड़ा है : प्रधानमंत्री

गोवा जिला पंचायत चुनावों में भाजपा शीर्ष पर का पोस्टर

New Delhi, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा जिला पंचायत चुनावों में भाजपा–एमजीपी गठबंधन को मिली मजबूत जीत पर गोवा की जनता का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि गोवा सुशासन और प्रगतिशील राजनीति के साथ मजबूती से खड़ा है.

गोवा के Chief Minister प्रमोद सावंत के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि वह गोवा की बहनों और भाइयों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने जेडपी चुनावों में भाजपा-नीत राजग (भाजपा–एमजीपी) परिवार को मजबूत समर्थन दिया. यह जनादेश गोवा के विकास के प्रयासों को और गति देगा तथा राजग गोवा के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री ने इस सफलता का श्रेय जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने वाले एनडीए कार्यकर्ताओं को भी दिया.

इससे पहले Chief Minister सावंत ने एक्स पोस्ट में कहा कि गोवा में भाजपा नंबर एक पार्टी बनकर उभरी है. उन्होंने गोवा की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रचंड जीत से लोगों का विश्वास ‘डबल इंजन सरकार’ और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हुआ है. Chief Minister ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन के प्रति जनता के भरोसे को दर्शाता है. उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन ‘विकसित गोवा’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में विकास को नई गति देगा.

भाजपा ने Monday को गोवा जिला पंचायत चुनाव में 50 सीटों वाली इकाई में 30 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. 50 सीटों में से भाजपा को 30 सीटें मिलीं, कांग्रेस को आठ सीटें मिलीं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने पांच सीटें जीतीं. Maharashtraवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) को दो सीटें मिलीं और गोवा फॉरवर्ड पार्टी, आम आदमी पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी ने एक-एक सीट जीती. भाजपा ने एमजीपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने जीएफपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा.

———–

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Leave a Comment