
रांची, 08 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand के Chief Minister हेमन्त सोरेन से Monday को Jharkhand मंत्रालय में Indian पुलिस सेवा (आईपीएस) – 2024 बैच के परीक्ष्यमान (प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला) अधिकारी अंकित सिन्हा, राजकुमार जयराजू एवं साक्षी जमुआर ने शिष्टाचार भेंट की.
मुलाकात के दौरान इन प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने Chief Minister के साथ अपने प्रशिक्षण से जुड़े अनुभवों को साझा किया. इस मौके पर Jharkhand पुलिस अकादमी, हजारीबाग के निदेशक अखिलेश कुमार झा एवं पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ए. विजया लक्ष्मी भी उपस्थित रहीं.
उल्लेखनीय है कि 77वीं आरआर बैच के ये तीनों परीक्ष्यमान आईपीएस अधिकारी 23 नवंबर 2025 को Jharkhand कैडर में योगदान दे चुके हैं.————–
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
