
नाहन, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) .जिला सिरमौर पुलिस द्वारा उदघोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे उदघोषित अपराधी नितीश कुमार पुत्र उमेश कुमार, निवासी गांव व डाकघर काड़िया पीपलिया, तहसील पचौर, जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश) को नाहन के गुन्नुघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ Police Station सदर नाहन में दिनांक 19.05.2015 के तहत धारा 379 व 380 Indian दंड संहिता में मामला दर्ज था. मामले की सुनवाई के दौरान नितीश कुमार लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था और फरार होकर हो गया था. उसके गैरहाजिर रहने पर माननीय अदालत ने उसे उदघोषित अपराधी घोषित कर दिया था.
जिला पुलिस ने उदघोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अलग से एक विशेष टीम का गठन किया हुआ है. यह टीम लगातार ऐसे अपराधियों की तलाश में जुटी रहती है.
एसपी सिरमौर निश्चित सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
—————
(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर
