Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

देहदान का प्रो. रयाल ने लिया संकल्प

देहदान का संकल्प लेकर मानवता को नई दिशा देने वाले प्रो. (डॉ.) राकेश चंद्र रयाल बने समाज के लिए प्रेरणास्रोत

हल्द्वानी, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मानवीय मूल्यों, सामाजिक चेतना और वैज्ञानिक सोच को सशक्त करने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रोफेसर (डॉ.) राकेश चंद्र रयाल ने अपने जीवन के बाद देहदान करने का संकल्प लिया है। उन्होंने इसके लिए विधिवत शपथ पत्र भरते हुए मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी व दून मेडिकल कॉलेल को दिया है।

प्रो. रयाल उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं मीडिया स्कूल के निदेशक के पद पर कार्यरत हैँ। प्रो. (डॉ.) रयाल ने कहा कि “देहदान मानव सेवा का सर्वोच्च रूप है। इससे चिकित्सा विज्ञान को मजबूती मिलती है और समाज में मृत्यु के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। यदि मेरे इस निर्णय से समाज में जागरूकता बढ़ती है, तो यही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *