Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

दिल्ली के पीर रतन नाथ मंदिर में की गई कार्रवाई का विरोध

सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए

हरिद्वार, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली के करोलबाग स्थित बाबा पीर रतन नाथ मंदिर परिसर में 29 नवंबर को हुई तोड़फोड़ के विरोध में धर्मनगरी के सेवकों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। सेवकों ने भीमगोड़ा स्थित पीर रतन मंदिर शाखा से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।

उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान को प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नाम ज्ञापन देकर कहा कि जिस जमीन को डीडीए ने अवैध बताकर तोड़ा, वह वैध और कानूनी है। यह कार्रवाई करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर प्रहार है। श्रद्धालु प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मंदिर परिसर की भूमि वापस किए जाने की मांग की।

प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में वीर रतन नाथ मंदिर भीमगोड़ा हरिद्वार के पुजारी विपिन शर्मा, युवराज, धीरज, हरि गौतम, नंदकिशोर पाठक, बलराम अरोड़ा, गंगेश कुमार, अमित भसीन, जितेंद्र आहूजा, गगनदीप चावला, विष्णु अरोड़ा, सुनीता अरोड़ा, निशा अरोड़ा, रेखा, आशा साहनी, शालू चावला, संजू अरोड़ा, सुनीता अरोड़ा, चंद्रा जोशी, संगीता, शोभा, रूपाली, भावना, ज्योति, ममता आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *