Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

एनएसयूआई : छात्र हितों की मांगों को लेकर प्रदर्शन, जेएनवीयू में कुलगुरु को दिया ज्ञापन

jodhpur

जोधपुर, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्र हितों की विभिन्न मांगों को लेकर आज एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया और कुलगुरु को ज्ञापन दिया।

एनएसयूआई के शहर जिलाध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी ने बताया कि जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय संबंद्ध राजकीय व निजी महाविद्यालय के विद्यार्थियों के सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क लगभग दुगना कर दिया गया। इस परीक्षा शुल्क वृद्धि को तुरन्त वापस लेने की मांग की गई है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के सभी परीक्षा परिणाम परीक्षा पूर्ण होने के 40 दिन के भीतर घोषित किया जाए एवं पुर्नमूल्यांकन के परीक्षा परिणाम भी 40 दिन के भीतर जारी होना चाहिए। विश्वविद्यालय के स्वास्थ केंद्र पर किसी भी प्रकार की दवाइयां एवं प्राथमिक उपचार की सेवा उपलब्ध नहीं है। वहां स्थायी कर्मचारी नियुक्त किया जाए।

विश्वविद्यालय के प्रत्येक कैंपस मे प्राथमिक चिकित्सा केंद्र संचालित किया जाए। विश्वविद्यालय में महापुरूषों के नाम पर संचालित शोद्यपीठों को लेकर एक करोड़ रुपए जमा करवाने एवं भवन उपलब्ध करवाने सम्बन्धित जो निर्णय हुआ है उनको तुरन्त प्रभाव से वापस लिया जाए। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को प्राप्त होने वाली उपाधि (डिग्री), डुप्लीकेट अंकतालिका का आवेदन ऑनलाइन मोड पर किया जाए। फिजिकल एज्युकेशन विभाग की कक्षाएं सम्बन्धित संकाय में ही संचालित की जाए। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड में खेल सामग्री काम में ली जाती है उसे वापस जमा करवाया जाने का प्रावधान लागू करे जिससे विश्वविद्यालय का आर्थिक हानि से बचा जा सके।. विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स बोर्ड में जो कोच लगे हुए है उनकी उम्र 60 वर्ष तक ही निर्धारित की जाए।. विश्वविद्यालय में बंद पड़े वाटर कूलर को मरम्मत करवाकर या उनकी जगह नवीन वाटर कूलर लगाए जाए। विश्वविद्यालय में प्रत्येक कैम्पस में होम गार्ड की संख्या बढ़ाई जाए। प्रत्येक संकाय में ई-मित्र एवं कैन्टीन की सुविधा प्रदान की जाए।

ज्ञापन देने के समय एनएसयूआई की विवि इकाई अध्यक्ष झुंझार सिंह चौधरी, छात्रनेता एमएल चौधरी, ऋषि गहलोत, राकेश खोजा, भागीरथ देवासी, राजवीर पटेल, विक्रम बिश्नोई, करण जांगिड़, बृजेश प्रजापत, लक्ष्य जांगिड़, मोहित मेहरा, नवरत्न गहलोत, जसराज चौधरी आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *