तांबाखाणी सुरंग के पास कूड़े हटाने को लेकर धरना जारी

उत्तरकाशी, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शहर में फैले व्यापक कूड़े और गंदगी के खिलाफ़ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी। शनिवार को नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि धरने स्थल पर वार्ता करने आये लेकिन वार्ता विफल रही। प्रदर्शन कारियों ने दो टूक कहा जब तक कूड़े का स्थाई रूप से निस्तारण नहीं हो जाता संघर्ष जारी रहेगा।
बता दें कि उत्तरकशी व गंगोत्री तीर्थ धाम के मुख्य द्वार पर गंगोत्री हाईवे पर स्थित तांबाखानी सुरंग के बाहर कूड़ा डंपिंग जोन को हटाने को लेकर गोपीनाथ सिंह रावत ने साथियों के साथ हनुमान चौक पर श्रीदेव सुमन की मूर्ति के सम्मुख शनिवार से अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ कर दिया।
उन्होंने उत्तरकाशी नगर के मुख्य द्वार पर फैले कचरें का निस्तारण होने तक धरना करने की बात कही। नगर पालिका नगर से एकत्रित कचरें को तांबाखाणी सुरग के बाहर रखा जाता है ।
जिसके चलते सुरंग से आने जाने वाले लोगों को भारी दुर्गध का सामना करना पडता है। सुरंग के अंदर पैदल चलने वाले मुसाफिरों को सांस लेने मे दिक्कत होती है । ऐसा नही है कि इससे पूर्व भी कई सामाजिक, राजनैतिक संगठन भ कूडे की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर चुके है लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ ।
आन्दोलनकारियों का आरोप हैं सालों कूडा अवैध डंपिग जोन में कूडा इकट्ठा कर आम जन की सेहत से खिलवाड़ किया जा है। धरने पर वरिष्ठ यूकेडी नेता विष्णु पाल सिंह रावत, शिवम भण्डारी, सिद्धार्थ राणा, भानू प्रताप रावत, शुभम पंवार, संतोष सेमवाल, विक्रम सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल



