Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जनप्रतिनिधि निष्क्रिय, विधानसभा में कोई मुद्दा नहीं उठाया : पूर्व मंत्री डाॅ. कल्ला

जनप्रतिनिधि निष्क्रिय, विधानसभा में कोई मुद्दा नहीं उठाया : पूर्व मंत्री डाॅ. कल्ला

बीकानेर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान के पूर्व मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला ने शुक्रवार काे प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ पत्रकाराें से संवाद किया। उन्हाेंने सरकार को हर मोर्चे पर विफल हाेने का दावा किया। उन्होंने कहा कि बीकानेर पूर्व व पश्चिम विधानसभा के जनप्रतिनिधि निष्क्रिय है उन्होंने विधानसभा में कोई मुद्दा नहीं उठाया।

उन्होंने एसआइआर को लेकर कहा कि एसआइआर में बिहार 65 लाख वोट कटे, प्रदेश में भी 30 लाख वोट कटने की बात आई है। में समझता हूं इसका चयन मेरिट के आधार पर होना चाहिए। किसी की मृत्यु हो गई उनका नाम काटना चाहिए। सही नाम नहीं कटने चाहिए और चुनाव आयोग को किसी पार्टी के हित में काम नहीं करना चाहिए बल्कि जनता के हित में काम करना चाहिए। उन्हाेंने आराेप लगाया कि बीजेपी एक तरफ महात्मा गांधी को अपने मंचों पर लाती है और दूसरी तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटाना चाहती है। मैं समझता हूं राष्ट्रपिता का अपमान है। बीजेपी नाम बदलने में चैंपियन है। बीजेपी ने 10 योजनाओं के नाम बदल दिए।

प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलाेत, कांग्रेस नेता हाजी जिया उर रहमान आरिफ, जावेद खान, विकास तंवर, मनाेज किराडू सहित अनेक कांग्रेसजन मौजुद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *