भटवाड़ी के नटीन गांव में पुश जांच शिविर

उत्तरकाशी, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भटवाडी़ ब्लॉक के नटीन गांव में वृहद पशु जांच शिविर में भारी संख्या में पशुओं की जांच की गई।
गुरूवार को नटीन गांव में जिला योजना अन्तर्गत पशु प्रदर्शनी व पशु स्वास्थ्य केंद्र पशु विभाग के द्वारा आयोजित किया गया।
इस दौरान पर्यटन गांव नटीन में ग्राम प्रधान सोना थनवाण, पशु चिकित्साधिकारी डॉ धर्मेन्द्र नाथ के नेतृत्व में वृहद पुश स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने पशुओं की जांच करवाई और जो पशु कमजोर पाये गये उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गई। इस दौरान पशुपालन विभाग ने बताया कि यदि पशुओं के स्वास्थ्य में कभी भी कोई समस्या होती है तो उसके लिए ग्रामीणों को सरकार के द्वारा पशु विभाग के सेवा 1962 पर फोन कर तुरन्त सेवा लेनें की जानकारी भी साझा की गई ।
इस दौरान दयारा विश्व पर्यटन समिति के अध्यक्ष राजकेन्द्र थनवाण, मालगुजार बचन सिंह रावत सहित समस्त ग्रामीण व पशु विभाग की टीम मौजूद रही ।
(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल



