Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने सड़कों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह शनिवार को बस में सवार होकर नई दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बस में सवार होकर नई दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई, कमियों की पहचान की गई और समयबद्ध कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए।

प्रवेश साहिब सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनते ही हम अधिकारियों के साथ दिल्ली की सड़कों का जायजा लेते हैं। इस दौरान सड़कों पर चल रहे कामों की समीक्षा अधिकारियों से करते हैं। उन्होंने आज सड़कों के किनारे दीवारों पर हो रहे सौंदर्यकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। दीवारों पर सुंदर चित्र बनाने वालों से भी बात की।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *