Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

भारतीय सेना की त्वरित कार्रवाई ने बाडमेर में बहुमूल्य जीवन बचाया

भारतीय सेना की त्वरित कार्यवाही ने बाडमेर में बहुमूल्य जीवन बचाया

बाड़मेर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान के बाडमेर जिले के चौहटन गांव में हुई एक सडक दुर्घटना में भारतीय सेना के गोल्डन कटार डिविजन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और समय रहते बहुमूल्य जीवन बचाये गये। लगभग 30 बच्चों को लेकर जा रही के आर डी बालमन्दिर स्कूल की एक बस एक पिकअप वाहन से टकराकर पलट गई जिसके परिणाम स्वरूप चार से छह बच्चों को मामूली चोटें आई।

सूचना मिलने पर कोणार्क कोर की मेडिकल टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची, घायल बच्चों को तुरंत निकाला` तथा तत्काल प्राथमिक उपचार और प्रारंभिक चिकित्सा प्रदान की। सभी बच्चों का चिकित्सकीय निरीक्षण तथा इलाज किया गया और सुरक्षित रूप से स्कूल के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) ले कर्नल निखिल धवन के अनुसार इस शीघ्र कार्रवाई ने एक बार फिर भारतीय सेना की मानवीय सहायता प्रदान करने और राष्ट्र की सेवा की भावना को प्रत्यक्ष रूप देते हुए जीवन बचाने की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *