Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

बिना अधिकार की बेची रेडिसन ब्लू होटल की मेंबरशिप, 40 लाख की ठगी, 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फाइल फोटो : रेडिशन ब्लू होटल

नोएडा, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना बीटा- दो में रेडिसन ब्लू होटल के एक अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी के साथ तीन लोगों ने धोखाधड़ी कर करीब 40 लाख रुपए की ठगी कर ली है।

थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को संजय कुमार गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मैसर्स विक्टोरा हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि है। उनके अनुसार उनकी कंपनी रेडिसन ब्लू होटल ग्रेटर नोएडा साइट -4 में संचालित करती है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपने होटल के मेंबरशिप बेचने के लिए, प्रचार प्रसार करने और ग्राहक प्रबंधन का दायित्व एक कंपनी के दो निदेशकाएं सोनिया मित्रा और गीता रानी को सौपा था। उनके अनुसार जांच में पता चला कि गीता रानी के पति आशीष वर्मा भी इनके साथ संचालन में संलिप्त थे। उन्हीं के मेल से सारा पत्राचार होता था।

उन्होंने आरोप लगाया है कि 3 वर्ष की एग्रीमेंट की अवधि समाप्त होने के बावजूद भी इन लोगों ने धोखाधड़ी करके उनके होटल की मेंबरशिप कई लोगों को बेची। बाद में ग्राहकों ने जब उनसे संपर्क किया तो इस धोखाधड़ी का पता चला। उनके अनुसार करीब 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी उनकी कंपनी के साथ की गई है, और ग्राहकों को धोखा दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *