रायबरेली: मदरसा शिक्षक की गोली मारकर हत्या, बेटी की बची जान

घटना के बाद जांच करती पुलिस

रायबरेली,12दिसम्बर(Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के रायबरेली में मदरसा शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना शुक्रवार शाम की है जब शिक्षक बाइक पर बेटी के साथ जा रहे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच कर रही है.

डीह क्षेत्र के उत्तरी पाठक मजरे बिरनावा गांव निवासी मुर्तजा(45) बेटी के साथ बाइक से उसके ससुराल जा रहे थे. जैसे ही वह रोखा गांव के पास पहुंचे. रास्ते में सात-आठ लोगों ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद मौलाना पर गोलियों की बौछार कर दी. वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपित मौके से फरार हो गए. घटना के समय बेटी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई. सूचना मिलने पर डीह पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी. फोरेंसिक टीम की मदद से तथ्यों को इकट्ठा किया जा रहा है और बेटी के बयान दर्ज किए गए हैं. मृतक के भांजे तौसीफ़ ने बताया कि अवैध असलहा गैंग से जुड़े लोगों ने मुखबिरी के शक में हत्या की है. अपर Superintendent of Police संजीव सिन्हा ने बताया कि मृतक की बेटी के बयान के आधार पर दो लोगों को नामजद किया गया है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(Udaipur Kiran) / रजनीश पांडे

Leave a Comment