Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

राजस्व को हानि पहुंचाने वालों के विरुद्ध छापेमारी की कार्यवाही

पकड़े गयी ट्रेक्टर ट्राली

हरिद्वार, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्व को हानि पहुंचाने वाले के विरुद्ध मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशांे के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों व खनन विभाग को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

जिला खान अधिकारी मौ. काजिम खान ने बताया कि आज तहसील लक्सर के ग्राम रामपुर रायघटी क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन किये जाने की शिकायत पर उनके नेतृत्व में एवं भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, हरिद्वार के द्वारा विभागीय दल के साथ उक्त क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर अवैध खनन करते हुए 07 ट्रेक्टर ट्राली पकड़ी गयी, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पुलिस चौकी भिक्कमपुर के सुपुर्द किया गया है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *