Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

रेल यातायात : चूरू-सादुलपुर रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित

jodhpur

जोधपुर, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेल खंड पर चूरू-असलु-दूधवाखारा स्टेशनों के मध्य चल रहे रेल दोहरीकरण कार्य के कारण जनवरी माह में जोधपुर से संचालित होने वाली कई रेल सेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेल यातायात को और अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उक्त खंड पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। ट्रैफिक ब्लॉक की अवधि में विभिन्न रेलगाडिय़ां पूर्णत: रद्द, आंशिक रूप से रद्द तथा कुछ रेलसेवाएं रेगुलेट रहेंगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 20 से 24 जनवरी तक (पांच ट्रिप) पूर्णत: रद्द रहेगी।

वहीं 3 से 19 जनवरी तक (17 ट्रिप) यह गाड़ी जोधपुर से चूरू स्टेशन के मध्य संचालित होगी, अर्थात चूरू-हिसार खंड में आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 21 से 25 जनवरी तक (5 ट्रिप) पूर्णत: रद्द रहेगी तथा 4 से 20 जनवरी तक (17 ट्रिप) यह गाड़ी हिसार के स्थान पर चूरू स्टेशन से प्रस्थान करेगी, अर्थात हिसार-चूरू खंड में आंशिक रूप से रद्द रहेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस 18 से 24 जनवरी तक (7 ट्रिप) पूर्णत: रद्द रहेगी।

इसके अतिरिक्त 4 से 17 जनवरी तक (14 ट्रिप) यह गाड़ी जोधपुर से लोहारू स्टेशन के मध्य संचालित होगी, अर्थात लोहारू-रेवाड़ी खंड में आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इस अवधि में यह गाड़ी जोधपुर से अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी। उपरोक्त कार्य के कारण गाड़ी संख्या 19271, भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 19 एवं 22 जनवरी को तथा गाड़ी संख्या 19272, हरिद्वार-भावनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 21 एवं 24 जनवरी को रद्द रहेगी।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *