Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

ट्रेन में भूल गए लाखों के सामान से भरा बैग, रेल सुरक्षा बल ने लौटाया

ट्रेन में भूल गए लाखों के सामान से भरा बैग, रेल सुरक्षा बल ने ढूंढकर मुस्कान लौटा दी

काेटा, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल अंतर्गत भरतपुर पोस्ट एवं हिंडौन सिटी आउट पोस्ट द्वारा “ऑपरेशन अमानत” के तहत यात्रियों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने का सराहनीय कार्य किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत रेल सुरक्षा बल द्वारा एक यात्री का ट्रेन में छूट गया बहुमूल्य बैग तलाश कर उसे सही सलामत यात्री को सुपुर्द किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12060 में निजामुद्दीन से मथुरा के मध्य यात्रा कर रहे एक यात्री का लैपटॉप बैग मथुरा स्टेशन पर उतरते समय भूलवश ट्रेन में ही छूट गया था। इस संबंध में यात्री द्वारा रेल मदद के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी सूचना रेल सुरक्षा बल नियंत्रण कक्ष कोटा से रेल सुरक्षा बल हिंडौन सिटी को प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही रेल सुरक्षा बल हिंडौन सिटी द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित कोच को अटेंड किया गया। टीटीई के सहयोग से गहन तलाश के उपरांत उक्त बैग को सुरक्षित रूप से बरामद कर हिंडौन सिटी स्टेशन पर उतारा गया तथा इसकी सूचना संबंधित यात्री को दी गई। इसके पश्चात यात्री रेल सुरक्षा बल आउट पोस्ट हिंडौन सिटी पर उपस्थित हुए, जहां दस्तावेजों के माध्यम से पहचान एवं सत्यापन किया गया। बैग की जांच करने पर उसमें एक एचपी कंपनी का लैपटॉप, दो आईफोन तथा दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री पाई गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग एक लाख पैंतालीस हजार रुपये आंकी गई। समस्त सामग्री पूरी तरह सुरक्षित एवं सही अवस्था में पाई गई, जिसे विधिवत गवाहों की उपस्थिति में यात्री को सुपुर्द किया गया। अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री द्वारा रेल सुरक्षा बल की ईमानदारी, सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया गया। रेल सुरक्षा बल द्वारा “ऑपरेशन अमानत” के तहत किया गया यह कार्य यात्रियों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और सुदृढ़ करता है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *