Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

रेलवे ने जारी किया एनजेपी थाना मोड़ खाली करने का नोटिस, धरने पर बैठा व्यापारी

धरने पर बैठे व्यापारी और उनका परिवार

सिलीगुड़ी,18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रेलवे अधिकारियों ने एनजेपी केथाना मोड़इलाके के व्यापारियों को रेलवे की जमीन तुरंत खाली करने का नोटिस जारी किया है। रेलवे के इस फैसले के विरोध में शनिवार को व्यापारी और उनके परिवार के सदस्य धरने पर बैठ गए है। गौरतलब है कि एनजेपी के थाना मोड़इलाके में लगभग 25 व्यापारी रहते है। पिछले सितंबर में रेलवे ने परिसर खाली करने का नोटिस जारी किया था। बताया जा रहा है कि रेलवे उस इलाके में एक रेलवे कोच रेस्टोरेंट बनाने की योजना बना रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने रेलवे के इस फैसले का कड़ा विरोध जताते हुए धरना शुरू कर दिया है। वे आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ धरने पर बैठ गए है। आरोप है कि रेलवे की काफी खाली जमीन है। इसके बावजूद, थाना मोड़ इलाके में दुकानों को खाली करने की कोशिश की जा रही है।व्यापारियों ने कहा कि वे रेलवे की विकास परियोजनाओं में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। रेलवे को खाली करने का फैसला तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *