हवाई सेवाएं रद्द होने पर रेलवे ने की विशेष व्यवस्था

jodhpur

जोधपुर, 09 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . हवाई सेवाओं के रद्द होने से बढ़े अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल-भगत की कोठी-मुंबई सेंट्रल के बीच साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन (चार ट्रिप) चलाने का निर्णय लिया है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 09083 मुंबई सेंट्रल-भगत की कोठी स्पेशल 10, 17, 24 और 31 दिसंबर को मुंबई सेंट्रल से बुधवार रात 23.10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09084 भगत की कोठी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 12, 19, 26 दिसंबर 2025 और 2 जनवरी को भगत की कोठी से शुक्रवार सुबह 11.30 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन सुबह 4.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. सीनियर डीसीएम हितेश यादव ट्रेन मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़ और लूनी स्टेशनों पर ठहरेगी.

(Udaipur Kiran) / सतीश

Leave a Comment