Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

चक्रवाती तूफान दित्वा की वजह से पुडुचेरी में आज बारिश की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी, तमिलनाडु में जनजीवन प्रभावित

तमिलनाडु के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान दित्वा की वजह से भारी बारिश हुई है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। फोटो - इंटरनेट मीडिया

नई दिल्ली, 03 दिसंबर (हि.स.(। चक्रवाती तूफान दित्वा की वजह से पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी के कारण आज सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। दित्वा के प्रभाव से तमिलनाडु के लगभग समुद्रीय तटीय इलाकों में भारी बरसात हुई है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों कहना है कि हालांकि दित्वा कमजोर पड़ गया, बावजूद इसके असर से तमिलनाडु में भी आज भारी बारिश की संभावना है। गहरे दबाव में क्षेत्र में बदला दित्वा पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास और उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से बढ़ा है। यह तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों से अधिकतम 25 किलोमीटर दूर है। संभावना है कि यह धीरे-धीरे उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ेगा।

पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री ए. नामचिवायम ने कहा है कि भारी बारिश की चेतावनी के कारण पुडुचेरी में आज सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। उधर, चेन्नई में भी आज हल्की बारिश होने की संभावना है। मदुरै भारी बारिश के कारण दक्षिण मासी स्ट्रीट पर जलभराव हो गया है। मदुरै में पूरी रात से पानी बरस रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *