
रायपुर, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम ,आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज गुरुवार को ऑक्सी जोन का लोकार्पण करेंगे, इसके साथ ही डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन हेतु 80 नग ई रिक्शा का वितरण भी किया जायेगा.आज नगर पालिक निगम कोरबा के भंडार गृह में अपरान्ह 3:00 बजे ई रिक्शा वितरण कार्यक्रम रखा गया है वहीं पौड़ीबहार उद्यान में शाम 4:00 बजे लोकार्पण , भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा ड़ोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य हेतु 80 नग ई रिक्शा निगम के सफाई बेड़े में शामिल किए गए हैं. गुरुवार 11 दिसंबर को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन इन सभी ई रिक्शा को स्वच्छता दीदियों को सफाई व्यवस्था कार्य हेतु वितरण करेंगे.
इसी प्रकार नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत पोडिबहार उद्यान में ऑक्सी रिच जोन का निर्माण 01 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से कराया गया है जिसका लोकार्पण भी उद्योग मंत्री भी लखन लाल देवांगन करेंगे.
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
