Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

रायपुर : पांच किलो गांजा और वन्यजीव गोह के साथ एक आरोप‍ित गिरफ्तार

गांजा एवं जंगली जीव गोह के साथ गिरफ्तार आरोप‍ित

रायपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रायपुर पुलिस ने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। आरंग थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शन‍िवार को एक आरोप‍ित को गांजा और जंगली जीव गोह (गोइंहा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप‍ित के कब्जे से पांच किलोग्राम गांजा, बड़ी मात्रा में नकदी और एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि, आरंग के इंदिरा चौक स्थित मोनू ब्रायलर दुकान के पास एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन पर गांजा लेकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर एसीसीयू और आरंग थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम हुकुमत साहू निवासी देवारपारा तेलीबांधा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 किलो गांजा, बिक्री की एक लाख 27 हजार 260 रुपये नगद रकम और झोले में दो जंगली जीव गोह (गोइंहा) बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन भी जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 4.5 लाख आंकी गई है।

आरंग थाना में आरोप‍ित के खिलाफ धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जब्त दोनों वन्य जीव गोह को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अब आरोप‍ित के आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोप‍ित हुकुमत साहू एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना तेलीबांधा में हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, नारकोटिक एक्ट, चोरी, नकबजनी और मारपीट समेत कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पहले हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और नारकोटिक एक्ट के एक पुराने मामले में फरार था।

—————

(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद धीवर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *